Spread the love

कांग्रेस का दामन थामा, मुख्यमंत्री ने शिमला में करवाई जॉइनिंग 

शिमला। लोकसभा चुनावों से पहले हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में शुक्रवार शाम भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई है। 

मुख्यमंत्री ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल (पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के पीए रह चुके), भाजपा के एक्स सर्विसमैन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे। वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के अभूतपूर्व निर्णयों और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने भाजपा के लिए वर्षों तक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया, लेकिन इस्तेमाल करने के अलावा उनकी कोई कद्र नहीं हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *