Spread the love
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सुजानपुर शहर का दौरा करके भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और जल भराव से हुए नुक्सान का जायजा लिया।
मंडी जिले की सीमा पर स्थित गांव सचूही से अपना दौरा शुरू करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने गांव बजाहर, खैरी, जंगलबैरी, बगेहड़ा, पलाही और अन्य गांवों में नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा। इसके बाद उन्होंने सुजानपुर शहर के विभिन्न वार्डों, ग्राम पंचायत टीहरा, पटलांदर, रंगड़, चौरी और अन्य क्षेत्रों का दौरा भी किया। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास तथा मरम्मत कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय निकायों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *