Spread the love

हमीरपुर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को सुजानपुर में ब्यास नदी के पुल का निरीक्षण किया।
पालमपुर दौरे से लौटते समय मुकेश अग्निहोत्री कुछ देर के लिए सुजानपुर के व्यास नदी के पुल पर रुके और उन्होंने वहां चल रहे मरम्मत एवं सफाई कार्य का जायजा लिया।
इस पुल की एक तरफ की अप्रोच की दीवार गिर गई है, जिसकी मरम्मत युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को यहां चल रहे मरम्मत कार्य की स्थिति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed