शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह की याद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किये। प्रदेश कांग्रेस ने आज का दिन विकास दिवस के रूप में मनाया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्व. वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोक गायकों ने भजन प्रस्तत किए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों को मिलता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य हमें प्रदेश को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन विकास दिवस के तौर पर मनाया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, संजय रत्न, यादविंदर गोमा, हरीश जनारथा, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, सभी पार्षद, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप, कंवर अजय बहादुर सिंह, पार्टी पदाधिकारी चेतराम ठाकुर, यशवंत छाजटा, अमित पाल सिंह, देवेंद्र बुशेहरी, महेंद्र चौहान, विनीत गौतम, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, हरेद्र सेन, सेस राम आजाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मां तरुण पाठक के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
