Spread the love

शिमला। हिमाचल सरकार ने देवेंद्र श्याम को राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र श्याम प्रदेश में वीरभद्र सरकार में 2014 से 2017 तक राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार रह चुके हैं। वह एपीएमसी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह खाद्य एवं कृषि संगठन के सदस्य भी रह चुके हैं। देवेंद्र श्याम का चीन, यूरोप तथा आस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके हैं। छात्र जीवन से ही कांगेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े देवेंद्र श्याम करीब 3 दशकों से भी अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

उधर, राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर देवेंद्र श्याम‌ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि वह बैंक के विकास व इसे और अधिक लाभप्रद बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *