मंडी। मंडी जिले के जोगिन्दर नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मच्छयाल को साफ सुथरा रखने के लिए जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के सौजन्य से आज 40 डस्टबिन स्थानीय दुकानदारों में वितरित गए। इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि मच्छयाल एक पवित्र स्थल माना जाता है जहां पर स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भी श्र्द्धालू आते हैं लेकिन बाज़ार व आस-पास अक्सर कूड़ा करकट एवं गंदगी बिखरी रहती है। राहगीर व श्रद्धालू भी हर कहीं कूड़ा करकट फेंक देते हैं।
भारद्वाज ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर जो प्लास्टिक के डस्ट्बिन लगाए जाते हैं वे रातोंरात चोरी कर दिये जाते हैं या फिर शरारती तत्वों द्वारा जला दिये जाते हैं। जिससे सरकारी धन की बरबादी होती है। उन्होंने कहा कि इन सब तथ्यों के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया है कि तीर्थस्थल व मच्छयाल बाज़ार को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से हर दुकानदार को अपनी निधि से डस्ट्बिन उपलब्ध करवाया जाये ताकि वे रात को उसे अपनी दुकान दे अंदर सुरक्षित रख लें तथा सुबह दुकानों के बाहर रख लें। इससे समस्त जनता भी सफाई के प्रति जागरूक होगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो वे सभी पंचायतों के मुख्य बाज़ारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर इसी तरह से डस्ट्बिन उपलब्ध करवाएंगे।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि विकास कार्यों के लिए बह व बड़ीधार पंचायतों से चल्हारग व बल्ह तक सभी पंचायतों को वे विकास कार्यों के लिए बराबर धनराशि जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भराड़ू जिला परिषद वार्ड हिमाचल का एक मात्र जिला परिषद वार्ड है जहां जिला परिषद निधि से सार्वजनिक स्थलों में अब तक सर्वाधिक सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। इसी तरह एक जिला परिषद वार्ड के सर्वाधिक 32 स्कूलों व सभी पंचायत घरों तथा दो मुख्य बाज़ारों में वाटर कूलर के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के मामले में भराड़ू वार्ड प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कुशाल भारद्वाज अब तक 17 सार्वजनिक शौचालयों, 7 सड़कों, 8 रास्तों, 5 पार्कों एवं मैदानों, दो स्कूलों, तीन महिला मण्डलों के फर्नीचर, तीन युवक मंडलों के जिम की सामग्री तथा 12 बावड़ियों के लिए धनराशि उपलब्ध करवा चुके हैं।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि शीघ्र ही संबन्धित स्कूल प्रबंधन व पंचायत प्रधानों व सचिवों से संपर्क करके इन कूलरों को स्थापित कर दिया जाएगा। स्कूलों व पंचायतघरों के लिए मंगाए गए वाटर कूलरों को गाड़ी से उतारने तथा उन्हें स्टोर में रखने के लिए सहायता करने वाले स्थानीय दुकानदारों का भी उन्होंने धन्यवाद दिया है।
स्थानीय दूकानदारों, सतीश शर्मा, काकू, संतोष, अमित, आरती, पुष्पा, मनीष, महेश कुमार, सुरेश शर्मा, ध्यान सिंह, सिमता देवी , रेणुबाला, सोनू, बालक राम, नीलू, सिमरन, अमन शर्मा, विजय कुमार, खेम चंद, दिल्लू राम, नन्द लाल, सुनील शर्मा, नारदों देवी, हंस राज, राजेश कुमार, पवन जसवाल, सत्या देवी, निशु शर्मा, लेख राज, रमेश चंद, नारायण सिंह, टिंकू, विजय कुमार, रणबीर, विपिन कुमार, कुलदीप, रवि चौहान, अनिल चौधरी, विजय कुमार, रविंदर कुमार, भाग सिंह, रमेश, जगदीश राठौर, अमित देश राज राणा आदि ने मच्छयाल को को साफ सुथरा रखने के लिए जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज द्वारा उपलब्ध करवाए गए डस्टबिन के लिए उनका टहे दिल से धन्यवाद किया है।
स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि किसी मंत्री व विधायक ने जो काम नहीं किया वह हमारे जिला परिषद ने कर दिखाया है। मच्छयाल बाज़ार में शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए भी स्थानीय दूकानदारों ने उनका धन्यवाद दिया है।
