शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जुब्बल दौरे के दौरान आज शराचली में तहसील जुब्बल की सोलंग पंचायत से संत राम किमटा, प्रेम सिंह किमटा, रमेश किमटा, राकेश किमटा, रविंदर किमटा, दिनेश किमटा व धर्मेन्द्र किमटा ने कांग्रेस की गांव थामा। इन्होंने रोहित ठाकुर की कार्यशैली व प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों व योजनाओं से प्रभावित होकर पूर्व की प्रदेश भाजपा सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ कर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेटा भी मौजूद थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास प्रकट करने पर इन सभी लोगों हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
