Spread the love
हमीरपुर। बीते दिनों उत्तराखंड के रुड़की में गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए 174 इंजीनियर्स टीए के जवान राजकुमार के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सलौणी के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इससे पहले, शुक्रवार सुबह राजकुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सलौणी पहुंचाया गया। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और प्रशासन की ओर से एसडीएम शशिपाल शर्मा ने राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि, सेना की टुकड़ी ने सैन्य परंपराओं के साथ राजकुमार को अंतिम विदाई दी।
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने राजकुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed