Spread the love

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के ब्रासली सीमा रंटाड़ी में विश्वबैंक पोषित बागवानी में विकास लाने के लिए आरम्भ की गई परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का मंगलवार को मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों‌ में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों को इसका जल्द लाभ प्राप्त हो सके।

ब्राक्टा ने सीमा में एक करोड़ 13 लाख रुपए तथा ब्रासली में 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले टेंकों के निर्माण में तत्परता लाते हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को बगीचों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुलझाने तथा नई तकनीकी से बगीचों को तैयार करने की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए भी निर्देश दिए।
इस दौरान रोहडू कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव, विश्वबैंक परियोजना प्रभारी डा. प्रबल ठाकुर, उद्यान विभाग से डा. संजय चौहान, बागवानी विषय विशेषज्ञ कुशाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed