Spread the love
कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, वन, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा सभी सरकारी स्कूलों में सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक एक राजीव गांधी डे आवासीय मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। जहां विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ स्कूलों की तर्ज पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत मौहल में राजीव गांधी डे आवासीय मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए 25 बीघा जमीन चयनित की गई है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर सभी शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों को बेहतर व गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी

सुंदर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से और अधिक परिश्र्म करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य मे होने वाली स्पर्धाओं में सफलता हासिल कर सके।उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने को कहा। इसी से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने शिक्षकों से और अधिक समर्पण से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का जिम्मा शिक्षकों पर होता है।
सुंदर सिंह ठाकुर ने घोषणा की कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सोलर रूफ सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी, ताकि कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले लग घाटी, रूपी घाटी भुंतर, मणिकरण व समूचे क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग आरंभ आरंभ की जायेगी। पीज को रोप वे सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी लाभन्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि गोरु डुग को स्कीईंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि गोरु डुग में इसी वर्ष से ही 40 युवाओं को स्कीईंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के मट्ठासोर, काइस धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना तंवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग में भी वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने इस दौरान शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम, जिला परिषद सदस्य दीपका, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, एसएमसी के अध्यक्ष देव राज, महिला कांग्रेस शहरी की अध्यक्ष ऊष्मा, कांग्रेस के महासचिव देविंदर ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल ठाकुर, उप निदेशक प्रारम्भिक सुरजीत राय, डुगलग स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed