Spread the love

शिमला। बदलते सामाजिक परिवेश में अस्पताल व अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए घरद्वार तक सड़कों की आवश्यकता रहती है, जिसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह विचार एम्बुलेंस सड़क बोथवेल संजौली एवं वार्ड रूम संजौली के उद्घाटन के उपरांत व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सड़क बोथवेल संजौली सड़क का निर्माण 19 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिससे स्थानीय जनता को उनके घरद्वार तक रोड की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके साथ-साथ उन्होंने 7.50 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित संजौली वार्ड रूम का भी उद्घाटन किया।
भारद्वाज ने बताया कि इस वार्ड रूम के निर्माण से स्थानीय पार्षद स्थानीय जनता की समस्याएं यहां पर सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर वार्ड को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रयासरत है ताकि स्थानीय जनता को अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए घरद्वार पर सड़क सुविधा प्राप्त हो सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में प्रदेश सरकार का प्रयास जनता को वायरस से बचाने के साथ-साथ विकास कार्य में गति देना भी है ताकि आर्थिकी को नुकसान न हो सके। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौर में जनता से सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षद मीरा शर्मा, दीपक शर्मा, संजीव सूद, जिला उपमण्डलाध्यक्ष भाजपा संजय कालिया, मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed