Spread the love
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर हिमाचल प्रदेश की 62वीं ट्रैक एंड फील्ड खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेशभर से इस प्रतियोगिता में कुल 387 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 222 लड़के जबकि 135 लड़कियां भाग ले रही हैं।
उन्होने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें हार व जीत दोनों ही शिक्षाप्रद होती है। खेलों से विद्यार्थी खेल भावना के अनुशासन सीखते हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा के उपनिदेशक राजकुमार ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में खेले प्रभावित हुई थीं, जैसे ही कोरोना काल समाप्त हुआ है तो खिलाड़ियों को खेल अवसर प्रदान करने की दृष्टि से खेलों का आयोजन समय-समय पर करवाया जा रहा है। यह बहुत ही हर्ष का विषय है। आज सिंथेटिक ट्रैक बिलासपुर में पहली बार प्रदेश स्तरीय खेल आयोजन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा जताई इस खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ी कुछ सीखेंगे जिससे उनका जीवन सफल बन सकेगा।
इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 15 मीटर 3000 मीटर 5000 मीटर की दोनों का आयोजन करवाया जाएगा। इसके अलावा लॉन्ग जंप हाई जंप गोला फेंक खेलें शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *