Spread the love
मनाली। कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पिछले पौने 5 साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मनाली विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कटरांई पंचायत से प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में वशकोला, छानी, कटरांई, जटेहड विहाल से 35 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी परिवारों का पार्टी में शामिल होने पर भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके सहयोग और आशीर्वाद के साथ चौथी बार भी मनाली विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को घर द्वार के समीप हर मूलभूत सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कटरांई पंचायत से चम्परी देवी ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वृद्धा पेंशन की आयु सीमा अब 60 वर्ष की है जिसे हर बुजुर्ग पेंशन सुविधा से लाभान्वित होंगे। वहीं कटरांई से भाजपा में शामिल हुई कंचन ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि नए स्वास्थ्य संस्थानों का खुला चाहे अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य हो हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर अपने माता पिता के नाम चल रहे ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से भी क्षेत्र की हर गरीब व जरूरतमंद लोगों का भी सहयोग कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल हुए लोगों की सूची
बशकोला से बन्ती देवी, ताराचंद, जाल्फू राम, निर्मला बीना, प्रेमलता, राजू, श्यामचंद, मदनलाल, छानी से राम चंद, वीना, कटरांई से कंचन, शेर सिंह, दीपचंद, चम्परी देवी जटेहड़ बिहाल से गोयला, प्रकाश, तारु, सालगी राम, गीता, माघी देवी, रेवती राम, कुमार, सेवती देवी, नरीता, बूटी देबी, झल्ली देवी, सुरेशना, किशनु देवी, नूरी देवी, प्रेम चंद, वोदी, बबलू राम, गाहर से चुन्नू।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *