Spread the love
शिमला। माकपा राज्य सचिवालय की बैठक मंगलवार को राज्य कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें माकपा राज्य सचिवालय ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब शिमला, ऊना, सोलन और कुल्लू के प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं।
माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी। अन्य सीटों पर माकपा विधानसभा चुनाव में भाकपा के साथ तालमेल करके चुनाव में जुटेगी।
माकपा प्रदेश सचिव डॉ. ओंकार शाद ने बताया कि ठियोग से विधायक राकेश सिंघा, आनी से देवकी नंद, जोगेंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर मंडी भूपेंद्र सिंह, सराज महेंद्र राणा, हमीरपुर डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, चंबा नरेंद्र सिंह, पच्छाद आशीष कुमार, कसुम्पटी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और करसोग से किशोरी लाल जुब्बल-कोटखाई से विशाल शांक्टा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। अब शिमला, अर्की और कुल्लू सीटों के लिए माकपा प्रत्याशियों के नाम शीघ्र ही तय होने हैं। राज्य सचिवालय की बैठक में माकपा सचिवालय के सदस्य डॉ. ओंकार शाद, डॉ. कुलदीप तंवर, प्रेम, डॉ. कश्मीर सिंह, संजय चौहान और कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed