Spread the love

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार को शिमला में सत्याग्रह करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने वाले इस सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी राज्य पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के सभी सदस्य, विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से इस सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक की सोनिया गांधी ईडी कार्यालय से बाहर नहीं आ जाती। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर झूठे मामले बनाकर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश की पूरी कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार के साथ राजनैतिक द्वेष से बनाए गए किसी भी अन्याय के खिलाफ खड़ी‌ है।

किमटा ने केंद्र की भाजपा सरकार को जांच एजंसियों के दुरुपयोग से आगाह करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी भी झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है और इन मामलों का एकजुटता से सामना करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *