Spread the love

दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राष्ट्रपति भवन में देश के 14 वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति को ऐतिहासिक चंबा थाल देकर उनका पारम्परिक हिमाचली तौर-तरीक़े से अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने उनके सफल कार्यकाल व देशहित में लिए गये निर्णयों व कार्यों के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार प्रकट किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *