दिल्ली। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त AICC पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस से जुड़े सभी नेताओं से बैठक की। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, राज्यसभा सांसद व हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सभी सह प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस के विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के अलावा सुधीर शर्मा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जाता है कि इस बैठक में संगठन के कामकाज को लेकर भी चर्चा की गई और कैसे चुनाव में उतरना है, उसे लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
