शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक योजना मिशन अग्निपथ की घोषणा की है, जिसके माध्यम से भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके तहत चुने गए युवा अग्निवीर कहलाए जाएंगे।
जम्वाल ने कहा कि अग्निपथ योजना देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देता है। अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों को अधिक युवा, आधुनिक एवं फिट बनाने के लिए कारगर साबित होगा और साथ ही राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को और प्रज्वलित करेगा। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार हमारे युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दे रही है।
जम्वाल के कहा कि इस योजना की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं, जैसे सशस्त्र बलों में नामांकन के माध्यम से अग्निवीर के रूप में राष्ट्र की सेवा करने का अवसर। अग्निपथ योजना के माध्यम से तीनों सेवाओं में नामांकन करने का अवसर, अखिल भारतीय योग्यता आधारित भर्ती, आकर्षक मासिक परिलब्धियां और “सेवा निधि” पैकेज का मिलना। नियमित संवर्ग में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर। उन्होंने कहा कि योग्यता और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर चार साल के बाद 25 फीसदी तक अग्निवीरों को केंद्रीय, पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से नियमित संवर्ग के रूप में चुना जा सकता है। जम्वाल ने कहा कि इस योजना का लाभ सशस्त्र बलों के लिए बेहतर युद्ध तैयारी, सर्वश्रेष्ठ का चयन युवा प्रोफाइल स्किल इंडिया के लाभों का दोहन करने का प्रयास है। इससे युवाओं के लिए अधिक अवसर, अच्छा आर्थिक पैकेज, सैन्य प्रशिक्षण से आत्मविश्वासी और बेहतर नागरिक बनाने की प्रक्रिया है।