शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी नेताओं ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है जो आज हम आईटी के आधुनिक युग में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश मे आईटी क्रांति उन्ही की देन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक अधिकार दिए। 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया। साथ ही उन्होंने देश में राजनैतिक सुधार की दिशा में एन्टी डिफेक्शन कानून को लागू किया।
वक्ताओं ने कहा कि यह देश राजीव गांधी के कार्यों को हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिए राजीव गांधी का बलिदान कांग्रेस कभी नहीं भूला सकती। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस को देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहना है। यही राजीव गांधी के लिए कांग्रेस की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव घोषणा पत्र के अध्यक्ष विधायक धनीराम शांडिल, कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक आदर्श सूद, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, किरण धांटा, देवेंद्र बुशेहरी, रवि चौहान, शशि ठाकुर, बनिता वर्मा, रिंकू वर्मा, संदीप कुमार, रितेश कपरेट, गोपाल शर्मा, आकाश सैनी, सौरभ चौहान, सेनराम नेगी, मोहन नेगी, कविता कंवर, शकुंतला कश्यप, वृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, रिपना कलसाईक, यशपाल धौलटा, अमित शर्मा तथा महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को अपनी अपनी श्रदांजलि अर्पित की।
