बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने फोर लेन के तहत निर्मित किए जा रहे विभिन्न पुलों व सुरंगों की कार्य प्रगति का टिहरा में मौके पर जाकर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मल्यावर से टिहरा 1265 मीटर लम्बी सुरंग का टिहरा से मल्यावर की तरफ केवल 102 मीटर का कार्य शेष है। उन्होने निर्माण कर रही गावर कंस्ट्रक्शन कम्पनी के अधिकारियों को 30 जून तक इस टनल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी भराड़ी पुल के निर्माण को भी 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान गावर कम्पनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने उपायुक्त को टनल व पुल का निर्माण निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उपमण्डलाधिकारी घुमारवीं राजीव कुमार, गावर कम्पनी के साईट इंजीनियर अमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
