Spread the love

शिमला। प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे और पोस्टर लगाने पर कांग्रेस ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जनार्था और जिला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की तथा खालिस्तान के झंडे भी फूंके। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने इस मामले की एनआईए से जांच करवाने की सरकार से मांग की। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया। साथ ही इस घटना को लोगों का महंगाई, पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से रची साजिश की आशंका भी जताई।कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शांत और देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। पिछले 2 साल से जिस तरह से प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खालिस्तान समर्थकों को 29 अप्रैल को तिरंगा यात्रा निकालकर जवाब दे दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस मामले की जांच करवाकर पता लगाया जाए कि इन सबके पीछे कौन है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *