Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन जीवी हरि की संस्तुति पर एलोब चौहान को जवाहर बाल मंच इकाई हिमाचल प्रदेश का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया है।एलोब चौहान इससे पहले 2012 में NSUI के कोटशेरा महाविद्यालय के परिसर अध्यक्ष रहे। उसके उपरांत जिला शिमला के जिला अध्यक्ष सहित NSUI के प्रदेश महासचिव के पद पर काम किया।

एलोब चौहान ने प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव व महासचिव सहित युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। अब उन्हे जवाहर बाल मंच का प्रदेश का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है। जवाहर बाल मंच का मुख्य कार्य (7-17) साल के  बच्चों में संविधान के तहत रहकर कांग्रेस विचारधारा से अवगत कराने सहित, महात्मा गांधी की अहिंसा व नेहरू की विचारधारा से अवगत कराना है। देश के इतिहास से, आजादी से जुड़े पहलुओं से अवगत करवाना है। साथ ही बच्चों के बीच जाकर उनकी हर मुश्किलों का समाधान करना, बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक करना और भारत निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *