Spread the love

ऊना। श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 26 अप्रैल को परौर मेला ग्राउंड नजदीक रावमापा परौर में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इस रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं व आईटीआई (सभी ट्रेडस), डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर व अकुशल कामगारों के लगभग 1500 से 2000 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा और नियुक्ति पत्र मौके पर ही जारी किए जाएंगे। 
अनीता गौतम ने इच्छुक अभ्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ व बायोडाटा सहित इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224892 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed