Spread the love

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त हो गया है। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोविड का कोई भी एक्टिव मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन कोविड के सैम्पल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। सभी को मास्क लगाए व आवश्यक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि अभी भी अन्य राज्यों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हम सभी को सावधानी बरतनी होगी। जिले में अब तक कोविड-19 के 93465 सैम्पल लिए गए हैं। जिनमें से 89020 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 4445 पॉजिटिव आए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *