Spread the love

ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिला और लोगों ने बढे़ उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। यह यात्रा ईको पार्क से शुरू हुई और बंगाणा बाजार से होते हुए निकली। 

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में सम्पर्क से समर्थन यात्रा 23 जनवरी से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य पिछले चार वर्षों में सरकार द्वारा हासिल किए लक्ष्य और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लागों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कुटलैहड़ के प्रत्येक पोलिंग बूथ से होकर गुजरेगी।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा को पहले पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बिजली व पानी मूलभूत सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी और पारदर्शिता के साथ जयराम सरकार काम कर रही है, ऐसा विकास आज तक नहीं हुआ। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भारी मात्रा में स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाते हुए मुख्यमंत्री व मंत्री का पुष्प वर्षा कर व फूल मालाएं पहनाकर अभिवादन भी किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *