Spread the love

बिलासपुर। अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड द्वारा मिलन पैलेस घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राज बली ने की और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानवीय सरोकारों को सर्वोच्च अधिमान देते हुए पिछले चार सालों में समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए लिए कई नई योजनाएं शुरू की है, जिनके आशातीत परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमज़ोर व पिछड़े वर्गों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ राज्य सरकार ने कदम उठाते हुए कई राहत प्रदान की है। 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत इस वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई है और जय राम सरकार ने इस वर्ष वक्फ बोर्ड के बजट में भी आशातीत बढौतरी की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग की मांग के अनुसार कब्रिस्तानों की तारबंदी के लिए भी राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों की शादियों के लिए सरकार ने 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। 
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आज भदरोग कब्रिस्तान की तारबंदी के लिए 25 हजार रुपए की राशि का चैक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को प्रदान किया। 
इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की पढ़ाई में अव्वल रहने वाली 06 बच्चियों आस्मा, ऋतु, नर्गिस, सानिया, अफरिश, हिना को 1100-1100 रुपए के चैक भी वितरित किए।इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राज बली ने भी अपने विचार रखे तथा प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा चलाई गई अल्पसंख्यक कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की है। 
इस मौके पर भाजपा महामंत्री राजेश शर्मा, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र, ताज मोहम्मद, नैक मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, कर्म दीन, पीर मोहम्मद, शरीफ दीन, बशीर दीन व सदीक सहित अन्य अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *