शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से 9 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा जिले में तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं, सिरमौर जिले में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा शिमला, ऊना, सोलन और मंडी जिलों में एक-एक मरीज की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3908 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2940 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। इस दौरान शिमला जिले में सर्वाधिक 721 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन जिले में 438, कांगड़ा जिले में 396, मंडी में 350, हमीरपुर में 220, ऊना में 212, बिलासपुर में 154, सिरमौर में 131, किन्नौर में 121, कुल्लू में 109, चंबा में 81 और लाहौल-स्पीति जिले में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 257350 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 236327 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 1477 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 17071 एक्टिव केस हैं।
