Spread the love

शिमला। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सरकार से मांग की कि विधायक निधि और ऐच्छिक निधि बढ़ाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधायकों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल रोहड़ू के नवनिर्मित भवन का शीघ्र लोकार्पण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के अतिरिक्त एक्स-रे और अल्ट्रा मशीनें उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। 

ब्राक्टा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संदासू को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समरकोट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्तरोन्नत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डोडरा-क्वार जाने वाली सड़क का उचित रख-रखाव किया जाना चाहिए और डोडरा-क्वार के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिड़गांव में अग्निशमन केन्द्र खोला जाना चाहिए।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *