Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोहड़ी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है, जो आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की है कि यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली तथा समृद्धि लाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *