Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए भी अभी से कार्यकर्ताओं को फील्ड में जुटना होगा। वे बुधवार को यहां ओक ओवर में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैथलीघाट-शिमला बाईपास सड़क के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करने पर विचार कर रही है। इस सड़क के पूर्ण होने से आगन्तुक और स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के पुराने मुद्दों की पहचान करनी चाहिए, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी का पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में उचित प्रचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सबसे निचले पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिमला शहर का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को बेहतर कार्य करना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पुनः सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि अटल टनल लाहौल घाटी के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश शारदा ने मुख्यमंत्री और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी शिशु धर्मा, अध्यक्ष हिमफेड गणेश दत्त, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व शिमला जिला भाजपा की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता भी बैठक में उपस्थित थे। 

कांग्रेस भूतकाल है और भाजपा वर्तमान और भविष्य – सुरेश भारद्वाज 
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शिमला शहरी क्षेत्र का प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता नई उमंग के साथ कार्य करेगा, ताकि राज्य में भाजपा पुनः सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि पार्टी शिमला नगर निगम में भी जीत हासिल करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भूतकाल है और भाजपा वर्तमान व भविष्य है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लिए सतलुज नदी से विशाल पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य उन्नति पर है, जिससे अगले 30 वर्षों के लिए शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *