Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अगर हाटी समुदाय की लड़ाई किसी पार्टी ने लड़ी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस ने केवल इस मुद्दे पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निरंतर हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने का प्रयास किया है। केंद्रीय मंत्री से मिलना, आर.जी.आई. को सभी पहलुओं को पूर्ण रूप से समझना और इस मुद्दे को आगे लेकरकर जाने का काम भाजपा ने किया है। 

कश्यप ने कहा कि हाटी समुदाय के मुद्दे को केंद्र लोक सभा में भी भाजपा ने अनेकों बार उठाया है और जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर मुद्दे पर राजनीति करती है। चाहे वह देश के महत्वपूर्ण मुद्दे हों या प्रदेश के। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व पंजाब में एक सोची समझी साजिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफ़िले को एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट के लिए रोका गया था। इस समय प्रधानमंत्री की जान पंजाब सरकार द्वारा जोखिम में डाल दी गई थी। ऐसा इसतिहास में पहली बार हुआ है। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डर गई थी। इसी कारण उन्होंने विरोधी ताकतों से मिल कर प्रधानमंत्री का घेराव करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की घोर निंदा करती है और कल इस मुद्दे को लेकर भाजपा हिमाचल के राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंप रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *