पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। यहां विपक्ष में बैठी कांग्रेस में टिकट को चाहवान सक्रिय हो गए हैं। इनमें एक कांग्रेस को प्रदेश सचिव व किसान नेता अनिंद्र सिंह नॉटी हैं। नॉटी ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी ताल ठोंक दी है।
नॉटी कहते हैं कि पांवटा साहिब में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण गलत टिकट आंवटन है। यदि टिकट सही मिले तो यहां पर पार्टी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के पिछड़ेपन के लिए यहां प्रतिनिधित्व कर रहे नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंस चुकी है और सरकार नशा रोकने में विफल साबित हो रही है। अनिंद्र सिंह नॉटी कहा कि पांवटा साहिब में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन यहां के नेताओं के निष्क्रियता के कारण पांवटा साहिब पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को ट्रैक्टर सब्सिडी नहीं मिल पाई है तथा नेताओं के चेहतों को ट्रैक्टर सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में रेल लाइन को लेकर भी यहां के नेता गंभीर नहीं है, जिस कारण आज तक भी रेल लाइन नहीं पहुंच पाई है।
नॉटी ने कहा कि विधानसभा में पहुंचे बिना पांवटा साहिब का विकास करवाना संभव नहीं है। यदि पांवटा साहिब की जनता का आशीर्वाद मिला तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर दिनेश शर्मा, विनय गोयल, पंकज शर्मा, परमजीत सिंह बंगा, जुल्फिकार अली, जोगेन्द्र सिंह, कमल चौधरी, श्यामलाल शर्मा, मोहन सिंह, राजेश चौहान, चरणजीत, सविंदर, निशा सिंह, अमित कुमार, अरशद अली, राजेंद्र राणा, जितेंद्र राजा, मान सिंह चौधरी, गुरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह , साजिद हाशमी आदि मौजूद थे।
