Spread the love

ऊना। उना जिले में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग में टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए 33,400 बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 24 हजार तथा निजी स्कूलों के 9400 विद्यार्थियों को कवर किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना के 137 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, 46 हाई स्कूल, 1 जवाहर नवोदय विद्यालय तथा 2 केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ 50-50 निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व हाई स्कूलों को मिलाकर कुल 286 स्कूलों में बच्चों को कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ आईटीआई, पॉलीटेक्नीक कॉलेज, डिग्री कॉलेजों के साथ प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के अलावा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम, बीएमओ व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यकतानुसार कैंपों का आयोजन करेंगे, जिसके लिए प्रत्येक उपमंडल में 6-8 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर  2007 तक पैदा हुए सभी बच्चे टीकाकरण करवा सकते हैं।
सोमवार 3 जनवरी को इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि सोमवार 3 जनवरी को स्वास्थ्य खंड अंब के तहत रावमापा अंब, रावमापा अंदौरा, रावमापा बेहड़ जसवां, रावमापा धर्मशाला महंतां, रावमापा दियाड़ा, रावमापा जोआर, रावमापा मुबारिकपुर, रावमापा सूरी, स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत रावमापा थानाकलां, रावमापा सनहाल, रावमापा सरोह, स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत रावमापा अंबोटा, रावमापा बढ़ेड़ा राजपूतां, रावमापा भद्रकाली, रावमापा भंजाल, उमा देवी मेमोरियल स्कूल भंजाल, माउंट पब्लिक स्कूल भंजाप, हिमालयन काॅन्वेंट स्कूल भंजाल, रावमापा दौलतपुर, रावमापा गोंदपुर, श्री साईं बाबा पब्लिक स्कूल नंगल जरियालां, रावमापा घनारी, स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत रावमापा बढ़ेड़ा, रावमापा बाथड़ी, रावमापा भदसाली, रावमापा दुलैहड़, रावमापा हरोली, रावमापा ललड़ी, रावमापा पंजावर, रावमापा सलोह, स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा के तहत रावमापा कन्या ऊना, रावमापा बाल ऊना, रावमापा बसदेहड़ा, रावमापा बसोली, रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राउपा बसाल, हिमलैंड पब्लिक स्कूल, बसाल, रावमापा बसाल, रावमापा देहलां, ज्योति पब्लिक स्कूल देहलां, राउपा पनोह, राउपा त्यूड़ी में 15 से 18 आयुवर्ग के विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। 
 मंगलवार 4 जनवरी को इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
उन्होंने बताया कि मंगलवार 4 जनवरी को स्वास्थ्य खंड अंब के तहत रावमापा भरवाईं, रावमापा चिंतपुर्णी, रावमापा घंगरेट, रावमापा गिंदपुर मलौण, रावमापा चुरुड़ू, राउपा नंदपुर, रावमापा डलोह, रावमापा लोहारा, रावमापा चाबाग, रावमापा सलोई, रावमापा ठठल, स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत रावमापा पिपलू, रावमापा लठियाणी, स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत रावमापा कलोह, एसबीएन पब्लिक स्कूल बड़ोह, रावमापा मरवाड़ी, रावमापा ओयल, रावमापा रामनगर नकड़ोह, जीएमएस टुडखरी, रावमापा संघनेई, रावमापा पीरथीपुर, रावमापा कन्या चलेट, शांति इंटरनेशनल स्कूल नकड़ोह, डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल नकड़ोह, रावमापा मावा कहोलां, स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत रावमापा नंगल कलां, रावमापा पंडोगा, रावमापा पोलियां बीत, रावमापा पालकवाह, रावमापा पूबोवाल, रावमापा कांगड़, रावमापा ईसपुर, रावमापा बीटन, स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना, जेएस विज़डम स्कूल ऊना, डीएवी वमापा ऊना, एसडी पब्लिक स्कूल, बाल मृदुल पब्लिक स्कूल, जेआर माॅडल स्कूल, माउंट एवरेस्ट स्कूल, स्वामी रामतीर्थ स्कूल, एसएसआरवीएम स्कूल कोटला कलां, रावमापा कोटला कलां, रावमापा टक्का, गुरु पब्लिक स्कूल, स्काॅलर यूनिफाइड पब्लिक स्कूल अप्पर अरनियाला, रावमापा बदोली में कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *