Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज नववर्ष के अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, विधानसभा सदस्यों, विभिन्न निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, नगर निगम शिमला की महापौर, उप महापौर व निगम के पार्षदों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ओक ओवर में प्रातःकाल से ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शुभकामना देने पहुंचे और बाद में उनके कार्यालय में भी लोगों ने पहुंचकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *