Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसकी देखरेख व पारदर्शिता के लिए सभी 13 संगठनात्मक जिलों में पार्टी जिला समन्वयक तैनात किए हैं।प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने यहां बताया कि सोलन जिला का शिवदत्त ठाकुर जिला समन्वयक होंगे। वहीं, मंडी जिले में अजय ठाकुर, बिलासपुर में सरपाल सिंह ठाकुर, किन्नौर में पीताम्बर दास नेगी, लाहौल-स्पीति जिले में रोशन सिंह जिला समन्वयक होंगे। ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले में उत्तम शर्मा, शिमला शहरी में नीरज बक्शी, हमीरपुर जिले में डॉ. रत्न चंद डोगरा, ऊना में तरलोचन सिंह, कांगड़ा में डॉ. गुलशन चौधरी, सिरमौर में योगेश गुप्ता, शिमला जिला ग्रामीण में सुरेश नागटा और चंबा जिला में गोवर्धन आहूजा को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *