शिमला। शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी शिमला के अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के इर्द-गिर्द सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के आगे गाड़ियां न खड़ी हो, इस दृष्टि से भी क्षेत्र को तैयार किया जाए।
सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को अंबेडकर चौक में बन रहे बुक कैफे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस कार्य की पूर्ति के लिए तत्परता बरतें, ताकि पाठकों को जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शिमला नगर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बुक कैफे निर्मित किए जा रहे हैं, ताकि शिमला शहर में पढ़ने व पढ़ाने की पुरातन संस्कृति को पुनर्जिवित किया जा सके। इस दौरान महापौर नगर निगम सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंन्द्र चौहान, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली, उपमण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
???????????????????????????????????? 