Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उनसे मिलने आए पुलिस कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का इन लोगों से न मिलना और इनकी कोई बात न सुनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने कहा कि जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ इस क्षेत्र से पूर्व में मंत्री भी रहे हैं और सांसद भी हैं तथा इसी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इसलिए उन्हें इन लोगों से किसी भी प्रोटोकॉल के बगैर मिलना चाहिए था और उनकी मांगों व समस्याओं को सुन कर उसका निराकरण करना चाहिए था।

कुलदीप राठौर ने सरकार से पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत गौर करते हुए उनका समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह मुस्तैदी से निभाते हैं। इसलिए इनमें किसी भी प्रकार का अंसतोष नहीं फैलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार को पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर गौर करना चाहिए। राठौर ने सरकार से मांग की कि पुलिस कर्मचारियों के परिजनों पर दर्ज किए गए मुकदमों को भी निरस्त किया जाए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *