Spread the love

ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमुडा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा से आज जिला ऊना के अम्ब स्थित उनके पैतृक गांव में मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इससे पूर्व, गोंदपुर बनेहड़ा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कोविड वैक्सीनेशन में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल के उत्पाद शुल्क को कम किया है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का निर्णय लिया है। 
इस अवसर पर उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक बलवीर सिंह चौधरी, राजेश ठाकुर, राकेश जम्वाल, विनोद ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह धर्माणी, हि.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय शर्मा, ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *