Spread the love

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा से मिले दिशा निर्देश के उपरांत सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर की कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया है। रोशन पैलेस में वरिष्ठ व्यापारी शिवराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृष्ण चंद मिंटू को सर्वसम्मति से सुकेत व्यापार मंडल का प्रधान और रतन सिंह नामधारी को महासचिव चुना गया है, जबकि व्यापार मंडल के संयोजक की जिम्मेवारी सुरेश कौशल को दी गई है। इसके अलावा शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया है।  

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा है कि जो विश्वास व्यापारियों ने उन पर जताया है वह उस पर खरा उतरने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से सुंदरनगर व्यापार मंडल की निष्क्रियता के कारण व्यापारियों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। मुट्ठी भर लोग न तो पदों का मोह छोड़ पाए और न ही चुनाव करवा पाने की हिम्मत दिखा पाए। इसी कारण व्यापारियों को एकजुट होकर नए व्यापार मंडल का गठन करना पड़ा। करीब दो साल तक संयोजक सुरेश कौशल ने नेतृत्व में व्यापार मंडल ने व्यापारियों की सेवा करते हुए जो कार्य किया है उस से प्रभावित होकर और सुंदरनगर व्यापार मंडल की निष्क्रियता के चलते ही हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा से मिले दिशा निर्देशों के उपरांत रविवार को सुकेत व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *