Spread the love

शिमला। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं अंक ज्योतिषाचार्य पं. शशिपाल डोगरा की पंजाब के राजनीतिक उठापठक पर की गई भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। उन्होंने दो माह पहले ही पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल की भविष्यवाणी कर दी थी, जोकि आज सही साबित हो गई। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहीं अंदरूनी खींचतान पर अंक ज्योतिष के हिसाब से घोषणा की थी। जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य पं. शशिपाल डोगरा ने पंजाब के बारे में बताते हुए कहा था कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में सब कुछ अच्छा रहने वाला नहीं है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कई तरह के षड्यत्र देखने को मिलेंगे। उन्होंने अंक गणना का हवाला देते हुए कहा था कि पंजाब कांग्रेस में और चिंगारी बढ़ सकती है। यही नहीं, कांग्रेस में वहां कुछ लोग पार्टी भी छोड़ सकते हैं।पं. डोगरा कहते हैं कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की जन्म तिथि 11 मार्च 1942 है। 1+1=2 चंद्र का अंक है। 1 सूर्य का अंक है। 1 अंक का दो बार आने से सूर्य की शक्ति को बढ़ा देता है। ऐसा व्यक्ति किसी के अधीन काम नहीं कर सकता। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में संकट आ सकता है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। 4 राहु का अंक है। 1 अध्यक्ष सूर्य का व 4 कार्यकारी अध्यक्ष राहु का अंक है। जोकि सूर्य पर ग्रहण योग बनाता है। अध्यक्ष को ज्यादा समय तक अपने पद पर टिक पाना मुश्किल है और समय से पहले ही पद छोड़ना पड़ सकता है व कांग्रेस बड़ा नुकसान दे सकता है। वहीं,पं. डोगरा ने गणना कर कहा था कि पंजाब में कुछ नेता पार्टी में बगावत कर सकते हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे पंजाब कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। साथ ही कांग्रेस में विरोध के स्वर उठ सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। इससे पं. शशिपाल डोगरा द्वारा की एक और भविष्यवाणी सटीक साबित हो गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *