शिमला। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) की हिमाचल प्रदेश राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सोढ़ी ने आज शिमला में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की।इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को विशेष बढ़ावा देते हुए निवेश के लिए नए द्वार खोले है। राज्य तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वन से प्रदेश में स्वरोजगार के अवसरों मंे बढ़ोतरी हुई है। ईज ऑफ डूंइग बिजनेज में प्रदेश को देश भर में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है तथा सुधारों के संदर्भ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रणी राज्य बना है। उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से एसोचैम को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
जितेन्द्र सोढ़ी ने एसोचैम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि एसोचैम राज्य विकास परिषद प्रदेश के युवाओं के उद्यमिता विकास के लिए उद्यमिता एवं नवाचार केन्द्र खोलने के लिए प्रयासरत है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। राज्य विकास परिषद शीघ्र ही प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन करेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, एसोचैम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव महाजन, वरिष्ठ सदस्य गगन कपूर और राज्य समन्वयक सुश्री काजल गुप्ता उपस्थित थी।
