Spread the love


हमीरपुर।
हमीरपुर जिला में शनिवार को 36 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 31 और आरटी-पीसीआर टेस्ट में 5 की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1399 सैंपल लिए गए, जिनमें से 31 पॉजीटिव निकले। डॉ. अग्रिहोत्री ने जिलावासियों से अपील की कि जिन लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है और इसे 84 दिन हो चुके हैं तो वे शीघ्र ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लगवा लें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *