Spread the love

शिमला। शिमला ऐमेच्योर गार्डनिंग और एनवायरनमेंट सोसाइटी ने अपना 27वां स्थापना दिवस रोटरी टाउन हॉल शिमला में मनाया। कोविड के नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में बहुत ही कम सदस्यों ने भाग लिया। यह स्थापना दिवस सेजिज़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति द्वारा आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मिनी परमार, सचिव, सेजिज़ सोसाइटी ने अपने स्वागत भाषण से किया। तत्पश्चात सेजिज़ के अध्यक्ष दीपक भसीन ने अपने भाषण में वहां पर उपस्थित सदस्यों को आने वाले समय में उनके द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस अवसर पर सोसाइटी ने अपना डिजिटल न्यूज़ लेटर भी लॉन्च किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. एसपी भारद्वाज, एसके गुप्ता और राहुल महेश्वरी द्वारा तीन विभिन्न प्रकार के पुष्पों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। 
 डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला ने एक लघु नाटिका “एक ही पृथ्वी ..जोड़ो या तोड़ो”  पेश किया, जिसकी सबने बहुत सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सेजिज़ की प्रेस सचिव माला सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने खास तौर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों और एडवाइजरी बोर्ड, जिसमें सेजिज़ के सभी पुराने अध्यक्ष शामिल किए गये हैं, का तहेदिल से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धन्यवाद किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *