Spread the love

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा की गई धक्का-मुक्की की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिनों मारपीट और उपद्रव फैलाने में लगे हैं, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों को आज कानून का डर नहीं रह गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है और वह बेखौफ लोगों में डर और भय फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में भी पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों पर भाजपा के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व विधायक ही आज प्रदेश में सुरक्षित नही रह गया है तो आम लोगों का जीवन तो पूरी तरह राम भरोसे है। उन्होंने दोषी लोगों लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने व प्रदेश को भय मुक्त करने की मांग प्रशासन से की है। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दरुस्त करने व प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने का आग्रह किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *