Spread the love

ऊना। रविवार रात दो ट्रेनें ऊना पहुंचने के बाद सोमवार रात्रि 11.50 बजे एक और ट्रेन महाराष्ट्र के पुणे से ऊना पहुंचेगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि पुणे से रेलगाड़ी सोमवार रात 11.50 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यह गाड़ी रविवार शाम 5 बजे पुणे से रवाना हो गई है। 

डीसी ने कहा कि एक ट्रेन चेन्नई से भी हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को लेकर चल पड़ी है। इस ट्रेन में सवार सभी हिमाचल प्रदेश के निवासियों को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा। इस रेलगाड़ी में 263 हिमाचली चेन्नई से सवार हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *