शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग और अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ एक बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि सोमवार को संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ भेंट करते हुए प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान दत्त पार्टी अन्य कार्यकर्ताओं से भी मिले।
संजय दत्त 4 अगस्त को सुबह प्रशिक्षण विभाग व दोपहरबाद नेता प्रतिपक्ष और मीडिया चेयरमैन व मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।5 अगस्त को संजय दत्त सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में कोटखाई में पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्ष, उप चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। वे दोपहर 12 बजे जकराड़ी में जुब्बल कोटखाई के पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष व क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं व समन्वय समिति की बैठक करेंगे। सायं 3 बजे जुब्बल में पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।6 अगस्त को संजय दत्त अर्की उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 7 अगस्त को दत्त मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला प्रभारी व विधानसभा क्षेत्रों के सचिव प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। 8 अगस्त को दत्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विधानसभा क्षेत्रों व विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे।
