Spread the love

शिमला। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 11 लाख रुपए की राशि दी है। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात कर इस राशि का चैक भेंट किया। सुक्खू ने कहा कि कोरोना महामारी के अनुभवों को देखते हुए प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने अपनी निजी कमाई से 11 लाख की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदेश सरकार को जनसेवा में दान स्वरूप देना का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, अधिवक्ता अनूप रतन आदि मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *