Spread the love

रिकांगपिओ। कैच दी रैन अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज जल शक्ति विभाग के ”कैच दी रैन“ अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा इस दिशा में विभागों के सार्थक प्रयास आवश्यक है।
उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि जल का संरक्षण वर्तमान समय की मांग है। जल की एक-एक बूंद को बचाकर जल का सदुपयोग कर भावी पीढ़ी के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाया जा सकता है। इसके लिए सरकारी, प्रशासनिक एवं आम जन की भागीदारी आवश्यक है।
डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संचयन गड्ढे, छत वर्षा जल संचयन, चैक डैम बनाने, टैंकों का भंडारण क्षमता को बढ़ाने व जल संचयन संरचनाओं को मरम्मत जैसे कार्यों को अभियान में शामिल कर भविष्य के लिए पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के लिए भवनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी सरकारी भवनों, पंचायत घरों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के समीप वर्षा जल संरक्षण टैंक निर्मित किए जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि कटाव सम्भावित क्षेत्रों एवं नदी नालों के समीप अधिक से अधिक पौध रोपण कर कृषि योग्य भूमि के कटाव को रोका जा सकें। 
उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग को जल संरक्षण के लिए प्रभावी योजना बनाई जानी चाहिए। इससे जल संरक्षण की नई तकनीक के माध्यम से जल संचयन किया जा सके। उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर भी चर्चा की। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के साथ महिला मण्डल, युवक मण्डल और अन्य गैर सरकारी संगठनों को साथ जोड़कर वर्षा जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने व आम जन को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में बेहतर जल संरक्षण संरचनाएं तैयार की जा सके। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अधिकारी कल्पा स्वाति‌ डोगरा, वनमण्डलाधिकारी रजनोल्ड राॅयस्टन, सदस्य सचिव जल शाक्ति विभाग सुमित सूद, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवन्ती ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंशुल चौधरी, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र प्रियंका व विभिन्न विभागों के विभeगाध्यक्ष तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *