Spread the love

शिमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने राजा साहब अमर रहे के उद्धघोष के साथ जुब्बल के गिरी गंगा में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को प्रवाहित किया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को प्रवाहित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में आयोजित कलश प्रवाह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किये गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और जुब्बल-कोटखाई के दिए योगदान को याद किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य भीम सिंह झौहटा, मोती लाल सिथटा, शारदा ठाकुर, प्रेम लता चौहान, मियां मोहिंदर सिंह, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed