Spread the love

आनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मंडल की ई विस्तारक बैठक रेस्ट हाउस आनी में भाजयुमो मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडलाध्यक्ष आनी महेन्द्र ठाकुर प्रदेश भाजयुमो सह प्रवक्ता वेद ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सह मिडिया प्रभारी मोनू भारद्वाज, भाजयुमो प्रदेश सदस्य व आनी मंडल विस्तारक रूचीन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में 1 बूथ 20 यूथ ऑनलाइन प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक ग्राम केन्द्रों पर 11 ग्राम केन्द्र विस्तारक लगाए गए। वहीं 11 ग्राम केन्द्र विस्तारकों के साथ 2 – 2 ग्राम केन्द्र प्रभारी लगाए गए। युवा मोर्चा आनी मंडल कल से प्रत्येक बूथ पर जाकर 1 बूथ 20 यूथ के तहत ऑनलाइन सरल एप पर 16 से 40 बर्ष तक के आयु के युवाओं को जोड़ेगा।‌ 

    




जय श्री राम

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *